UttarakhandBig NewsDehradun News
विशेष समुदाय के युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, लोगों ने कर दी धुनाई, मुकदमा दर्ज

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के युवक पर युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही आग-बबूला हुई युवकों की भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।
जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप
आरोपित युवक का नाम गुलफाम बताया जा रहा है। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को हुई। कुछ युवक आरोपी युवक को पीट-पीटकर वसंत विहार थाने पहुंचे। थाने में गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।