Uttarakhand

अलकनंदा नदी में गोवा बीच के टापू में फंसा हरियाणा का युवक, जवानों ने बचाई जान

श्रीनगर में कलियासौड़ के पास अलकनंदा नदी में गोवा बीच के टापू में हरियाणा पानीपत का एक व्यक्ति फंस गया था जिसे पुलिस ने सकुशल निकालकर उसकी जान बचा दी है ।

स्थानीय व्यक्ति ने दी फंसने की सूचना

जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने जनपद के थाना श्रीनगर की चौकी कलियासौड़ पर सूचना दी कि गोवा बीच पर एक व्यक्ति पानी के बीच टापू पर फंस गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कलियासोड़ उपनिरीक्षक अजय भट्ट ने तत्काल त्वरित कार्यवाही की और एसडीआरएफ को मौके पर आने के लिए कहा ।

जवानों ने तैरकर बचाई जान

पुलिस टीम द्वारा जल पुलिस की सहायता से गोवा बीच पर फंसे पानीपत हरियाणा के रहने वाले बिशन चौधरी को पानी से सकुशल बाहर निकाला |

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें