Big NewsHaridwar

पति कर रहा था कार पार्क, युवकों ने महिला को किडनैप कर किया दुष्कर्म

मंगलौर निवासी एक महिला अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी। महिला का पति कार पार्क करने गया तो दो युवकों ने महिला को किडनैप कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला को जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला को किडनैप कर किया सामूहिक दुष्कर्म

मंगलौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति के साथ गुरूवार रात को मंगलौर रुड़की हाईवे पर सेवंथ डे स्कूल के सामने स्थित एक अस्पताल में गई थी। अस्पताल के बाहर जब उसका पति कार पार्क कर रहा था तो दो युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाया और उसे किडनैप कर लिया। जिसके बाद आरोपित युवक उसे झबरेड़ा की ओर जंगल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद महिला को जंगल में छोड़ दिया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

महिला जैसे-तैसे जंगल से हाइवे पर झबरेड़ा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप तक पहुंची और वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद स्थानीय लोग महिला तो पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने महिला के पति का नंबर लेकर उसे फोन कर थाने बुलाया। महिला ने अपने पति के साथ जाकर इस मामले में मंगलौर कोतवाली जाकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button