Dehradun NewsBig News

नाई ने की युवती से छेड़छाड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सैलून में की तोड़फोड़

देहरादून में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सैलून में तोड़फोड़ कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

विशेष समुदाय के युवक ने की युवती से छेड़छाड़

घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के अनुसार डोईवाला के नुंना वाला में सैलून चलाने वाले विशेष समुदाय के युवक ने सैलून गई युवती के साथ छेड़खानी की. विरोध करने के बाद युवती वहां से बाहर आई. युवती ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. जिसके बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. गुस्साए ग्रामीणों ने सेलून पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी. जिसके बाद आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

आरोपी युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी के लोग क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है. मामले को लेकर सीओ अभिनय कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है. जो अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी. सीओ ने सभी से अपील की है कि कोई भी बिना सत्यापन के किरायदार को ना रखे. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें