केदारनाथ मार्ग पर पैदल जा रहा था युवक, अचानक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

बीती देर रात केदारनाथ में बड़ा हादसा हो गया। यहां पैदल मार्ग पर एक युवक गहरी खाई में गिर गया। जैसे ही इसकी सूचना राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को मिली। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
केदारनाथ मार्ग पर खाई में गिरा युवक
दरअसल ये पूरी घटना गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे छोड़ी के पास हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। टीम बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
SDRF का सफल रेस्क्यू
एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ ने साथ सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मश्क्कत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच खाई में गिरे युवक तक टीम पहुंची। जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू युवक की पहचान25 साल के मोहित रावत के रूप में हुई है। वो ग्राम बड़ासू, रामपुर, रुद्रप्रयाग के निवासी हैं। रेस्क्यू के बाद उसे गौरीकुड पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।