Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। युव की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

अल्मोड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

अल्मोड़ा जिले के सैनार गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान देवेंद्र (35) पुत्र स्व. सोबन सिंह के रूप में हुई है। जो कि एक धर्मकांटे में काम करता था।

नाइट ड्यूटी के दौरान मिला था बेहोश

मिली जानकारी के मुताबिक सैनार गांव निवासी देवेंद्र नाइट ड्यूटी पर था। इस दौरान बीते शनिवार रात एक वाहन वजन तौल के लिए पहुंचा। लेकिन देवेंद्र वो वहां पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर ने उसकी खोजबीन की। तो वो पास ही बेहोश मिला।

मौत के कारणों का नहीं चल सका पता

बेहोश मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें