HighlightDehradun News

केदरानाथ के नाम पर मंदिर को लेकर नहीं थमा घमासान, युवा कांग्रेस ने किया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ

केदारनाथ धाम के नाम पर मंदिर बनाए जाने को लेकर मचा घमासान रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस लगातार इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। इसी को लेकर युवा कांग्रेस ने शनिवार को देहरादून में पीसीसी मुख्यालय में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।

युवा कांग्रेस ने किया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ

केदारनाथ धाम के नाम पर बनने वाले मंदिर के बाद उठा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। विपक्ष इसको लेकर सरकार को लगातार घरेता हुआ नजर आ रहा है। इस विवाद को लेकर आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने देहरादून में पीसीसी मुख्यालय में सरकार की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।

धर्म के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा की आज उत्तराखंड की भाजपा धर्म के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करना चाहती है। लेकिन उनकी इस उद्देश्य को सफल नही होने दिया जाएगा। युवा कांग्रेस का कहना है कि इसी विषय को लेकर कांग्रेस जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। जिस से उत्तराखंड के मंदिरों और धामों को बचाया जा सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें