Dehradun NewsHighlight

युवक ने दुकान में लगाया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बता दें युवक ऋषिकेश में मोबाइल की दुकान का संचालन करता था। युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में ही फांसी लगा ली। घटना के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

युवक ने दुकान में लगाया मौत को गले

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। युवक रेलवे रोड पर व्हाट्सएप टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान का संचालन करता था। मृतक की पहचान सौरभ खट्टर (32) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार कोतवाल केआर पांडेय ने बताया की सुबह सौरभ ने दुकान खोली थी।

घटना से परिजनों में कोहराम

थाड़ी देर बाद सौरभ का भाई भी दुकान में पंहुचा लेकिन दुकान का शटर बंद मिला। जब उसने शटर खोलकर देखा तो सौरभ दुकान के भीतर फांसी पर लटका हुआ था। दृश्य देख कर उसके भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों ने बताया की मृतक अविवाहित था

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें