Dehradun NewsHighlight

युवकों न कर दी रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर की बीच सड़क में धुनाई, इस वजह से हो गया था विवाद

उत्तराखण्ड रोडवेज की बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें रॉंग साइड से रोडवेज बस के आगे गाडी लाने को लेकर विवाद बस चालक और युवकों के बीच विवाद हो गया था.

रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट

मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को निवासी कालसी देहरादून डिपो की बस का संचालन हरिद्वार से सहिया के लिए कर रहा था. शाम के समय लांघा रोड स्थित ब्रेकर के पास जाम के कारण चालक द्वारा बस कच्चे में एक साइड उतार कर खडी की हुई थी. इस दौरान दूसरी साइड में वाहन कई लाइनों में चल रहे थे.

बस हटाने के लिए मना करने पर कर दी पिटाई

पीड़ित ने बताया तभी अचानक सामने से एक कार रॉंग साइड से आई. चालक ने अपनी कार को बस के ठीक सामने लगा दिया और बस ड्राइवर को बस को पीछे हटाने के लिए कहने लगा. चालक ने बताया जाम के चलते उसने बस को पीछे हटाने से मना कर दिया. जिसको लेकर कार सवार व्यक्तियों ने लाठी डंडे से चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया.

पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों की पहचान तौहिद उर्फ मोबिन (24) पुत्र महबूब निवासी देहरादून, आसिक (19) पुत्र आबिद निवासी देहरादून और आमिर (24) पुत्र मौ हसन निवासी देहरादून के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें