Big NewsDehradun News

पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर युवाओं में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में आक्रोश है. उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर युवाओं में आक्रोश

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शनिवार को गांधी पार्क में बैठक का आयोजन किया. जिसमें सैंकड़ों बेरोजगार युवा मौजूद थे. युवाओं ने शपथ ली कि यदि आठ नवंबर तक उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो नौ नवंबर को 10 हजार युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे.

बेरोजगार युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि 2014 के बाद 8 सालों में पहली बार पुलिस भर्ती का अवसर आया है. ऐसे में उन युवाओं का क्या गुनाह है जिन्होंने एक बार भी फॉर्म नहीं भरा. युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते निर्णय नहीं लेती है तो नौ नवंबर को युवाओं का प्रदर्शन नौ फरवरी से भी बड़ा होगा.

8 नवंबर तक नहीं करेंगे युवा प्रदर्शन

युवाओं ने कहा वो प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार के आश्वासन का सम्मान करते हैं. इसलिए वो 8 नवंबर तक कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि यदि आठ नवंबर तक बेरोजगारों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नो नवम्वर को मुख्यमंत्री आवास आवास कूच किया जाएगा,

क्या है बेरोजगार युवाओं की मांग?

बता दें बेरोजगार यवाओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में भी पांच साल की आयु सीमा की छूट दी जाए. जैसे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन साल बाद की भर्ती में किया था. इस मुद्दे को लेकर युवाओं में व्यापक असंतोष है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें