Haridwar NewsHighlight

खतरनाक स्टंट कर फॉलोवर बढ़ाना चाह रहा था युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया के दौर में खुद की फैन फॉलोविंग बढ़ाने के लिए आजकल के युवा खतरनाक स्टंट का सहारा लेकर खुद के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं. इसके साथ साथ जानलेवा स्टंट करने के लिए युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं.

बाइक से खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी

ऐसे ही कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के अकाउंट पर हरिद्वार पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है. ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र खड़खड़ी निवासी सूरज थापा का है. सूरज अपनी स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक जानलेवा स्टंट के वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डालकर फॉलोवर बढ़ाने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस ने किया इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया पर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने सूरज की बाइक सीज कर उसका चालान किया. इसके साथ ही पुलिस ने युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. जिसके बाद युवक पुलिस से माफ़ी मांगने लगा. पुलिस का ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें