Dehradun NewsBig News

मस्ती में झूमता हुआ बीच हाईवे से जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया, मौत

देहरादून के ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश हाईवे में मस्ती में झूमते हुए जा रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक जे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मस्ती में झूमता हुआ बीच हाईवे से जा रहा था युवक

युवक की पहचान शिवम (21) निवासी बनखंडी के रूप में हुई। घटना 72 सीढ़ी घाट की बताई जा रही है। वीडियो में युवक हाईवे पर झूमता हुआ नजर आ रहा है। तभी युवक बीच सड़क में खड़ा हो गया। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी और युवक उछलता हुआ नीचे गिर गया। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि मामले को लेकर शिवम की मां सुनीता देवी ने तहरीर दी है। सुनीता ने बताया कि उसका पुत्र हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। आसपास के लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें