UttarakhandDehradun News

देहरादून: यामाहा का स्कूटर लेकर भुगत रहा युवक, छह महीने से टहला रहे एजेंसी वाले

सहूलियत के लिए लिया गया स्कूटर एक शख्स के लिए मुसीबत का सबक बन गया है। देहरादून के रहने वाले एक युवक ने राजपुर रोड स्थित यामाहा का एक स्कूटर लिया। शिकायतकर्ता की माने तो उन्हें स्कूटर लिए छह माह ही हुए थे। इस छह माह में वो यामाहा के शोरूम में छह से अधिक चक्कर लगा चुके हैं।

पीड़ित युवक आयुष निगम ने ये स्कूटर राजपुर रोड स्थित एम/एस दून इन्फिनिटी सेल्स प्राइवेट लिमिटेड से 10 नवंबर 2022 में लिया था। लेकिन जब से उन्होंने ये स्कूटर लिया है। आए दिन उनके इस स्कूटर में कुछ न कुछ दिक्कतें आती ही रहती है। जिस से परेशान होकर आयुष निगम कई बार शोरूम के चक्कर लगा चुके हैं।

आयुष की शिकायत के बाद भी उन्हें वहां से किसी भी तरह की मदद नहीं दी गई। आयुष निगम बताते हैं की शोरूम द्वारा गुरुवार को उन्हें आश्वाशन दिया गया था कि शुक्रवार कि सुबह उनके स्कूटर को सर्विस सेंटर ले जाया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को आयुष द्वारा फोन करने पर भी शोरूम से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

यामाहा एजेंसी में कार्यरत रिंकी से जब हमने उनका पक्ष जानना चाहा तो अधिक जानकारी ना देते हुए उनका कहना था कि गाडी में दिक्कत गड्ढो चलाने के कारण हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें