Dehradun NewsBig News

युवक ने दोस्तों को भेजी छात्रा की प्राइवेट तस्वीरें, युवती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने छात्रा को धमकी देते हुए उसके दोस्तों को छात्रा की निजी तस्वीरें भेज दी। युवक पर छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

युवक ने दोस्तों को भेजी छात्रा की निजी तस्वीरें

मामला देहरादून के वसंत विहार थाने का है। एक युवक ने छात्रा के दोस्तों को छात्रा की निजी तस्वीरें भेजी हैं। जब इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो वह परेशान हो गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके परिवार के कुछ लोगों ने एक युवक को छात्रा के पीछे लगा दिया। इसके बाद युवक ने छात्रा के दोस्तों को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजी।

अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी

युवक पर आरोप है कि अब वो छात्रा के दोस्तों और परिजनों को छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे परेशान होकर छात्रा अब स्कूल जाने से भी डर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर हेमा कुमारी समेत बेलीराम, अमरजीत और सौरव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें