Dehradun NewsHighlight

पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र चार साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी

जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी चार साल की बेटी अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच पास में ही रहने वाला बबलू नाम का युवक बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। महिला को देखकर आरोपी घबरा गया और उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

आरोपित की तलाश शुरू

एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल युवक अपने घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें