NainitalBig News

आक्रोश : युवक को फेरी वाले से सत्यापन को लेकर सवाल करना पड़ा भारी, बौखलाए दरोगा ने कर दी पिटाई

हल्द्वानी में बीते दिनों पहले एक युवक को फेरी वाले से सत्यापन को लेकर सवाल करना भारी पड़ गया. बौखलाए दरोगा साहब ने सिपाही के साथ मिलकर युवक की धुनाई कर दी. मामले का संज्ञान लेने के बाद एसएसपी नैनीताल ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण दरोगा को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

युवक को फेरी वाले से सत्यापन को लेकर सवाल करना पड़ा भारी

घटना खनस्यूं थाने की है. मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन शर्मा पर ग्राम पंचायत टांडा ने फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की थी. जिसके बाद वहां मौजूद दरोगा बौखला गए. दरोगा सादिक हुसैन ने युवक को थाने में ले जाकर अपने सिपाही के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है.

दरोगा और सिपाही को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मामले की जानकारी मिलने के बाद नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी दरोगा का लाइन हाजिर कर जांच एसपी क्राइम को सौंप दी. ग्रामीणों ने बीते रविवार को बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर आरोपी दरोगा और सिपाही को बर्खास्त करने की मांग की है. एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने आक्रोशित लोगों को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button