Dehradun NewsHighlight

दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था युवक, नहाने के दौरान गंगा में डूबा, रेस्क्यू अभियान जारी

ऋषिकेश में घूमने आया मेरठ का पर्यटक नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में गया। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबा युवक

युवक की पहचान अंकुर गोयल (40) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी मेरठ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंकुर अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ ऋषिकेश आया था। शुक्रवार रात सभी लोग होटल ग्रैंड शिवा में ठहरे हुए थे। आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय निवासी हिमाचल के साथ शिवपुरी नहाने के लिए गया।

रेस्क्यू अभियान जारी

नहाने के दौरान अंकुर नदी के तेज बहाव में बह गया। अक्षय ने अंकुर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक अंकुर पानी के तेज बहाव में बहुत आगे तक निकल गया। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआफफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में पुलिस रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है। लेकिन अभी तक अंकुर का कोई सुराग नहीं मिला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें