Dehradun NewsHighlight

राखी पर देहरादून आया था युवक, नहाने के दौरान गंगा में डूबा, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

राखी पर दोस्त के साथ हरियाणा से ऋषिकेश आया युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गया. युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है. लेकिन युवक का अभी कोई सुराग नहीं मिला है.

नहाने के दौरान गंगा में डूबा युवक

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के दो युवक 19 अगस्त को घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे. दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे. नहाने के दौरान आनंद शर्मा (25) निवासी पानीपत नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. इस दौरान उसके दोस्त ने बचाव के लिए मदद मांगी.

युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान जारी

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान शुरू किया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है. लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें