UttarakhandBig NewsNainital News

तेज बारिश के बाद शेर नाले के उफान में बह गया था युवक, SDRF ने किया शव बरामद

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर बीती सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शेरनाला भारी बारिश के कारण उफान पर आ गया। जिसमें एक ग्रामीण बह गया था। एसडीआरएफ ने युवक के शव को बरामद कर लिया गया है।

ग्रामीण का शव बरामद

युवक की पहचान त्रिलोक सिंह पुत्र स्व. शिव सिंह निवासी गोलापुर त्रिलोकपुर दानी के रूप में हुई है। जल पुलिस ने युवक के शव को नाले से कुछ ही दूरी से बरामद किया। बता दें युवक वाहन से नाला पार करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसका वाहन बंद हो गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

नाले को पार करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है युवक छोटे हाथी वाहन से शेर नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बीच नाले में ही वाहन बंद हो गया। जिस कारण वाहन में सवार दो लोग बहने लगे। जिसमें से एक को तो बचा लिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें