Nainital NewsHighlight

सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक, मौत से मचा हड़कंप

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे एक युअवबाक बेसुध हालत में मिला। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। तल्लीताल क्षेत्र में दुकानदारों और राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को बेसुध हालत में देखा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों ने युवक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत को घोषित कर दिया।

सोमवार को बहन के घर से निकल था युवक

युवक की पहचान राजू पंत (40) निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक को दी। जानकारी पाकर मृतक की बड़ी बहन अस्पताल पहुंची। मृतक की बहन ने बताया कि राजू सोमवार को हल्द्वानी स्थित उनके घर आया था।

होटल में भी रुका था युवक

सोमवार शाम वह घर जाने की बात कहकर वहां से निकला था। वह नैनीताल क्यों आया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामले को लेकर तल्लीताल स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने बताया कि राजू पंत ने रात को होटल में एक कमरा किराये पर लिया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह चेकआउट करके वहां से निकल गया था।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें