Haridwar NewsHighlight

गंगनहर में डूबा युवक, दोस्त को डूबता देख साथियों ने भी लगा दी छलांग, फिर…

रूडकी आर्मी क्लब के पास एक युवक गंगनहर में हाथ धोते हुए डूब गया। युवक को डूबता देख उसके अन्य साथियों ने भी नहर में छलांग लगा दी। युवकों को डूबता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

गंगनहर में डूबा युवक

तीनों युवकों में से दो युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नहर से बाहर निकल आए। घटनास्थल से गुजर रहे गोताखोर मोनू जलवीर मौके से गुजर रहे थे। गोताखोर ने नहर में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

गोताखोर ने बचाई जान

हालांकि युवक घायल अवस्था में था। बताया जा रहा है कि डूबने वाले युवक रूडकी के सोहलपुर गाड़ा के ही रहने वाले हैं। आपको बता दे कि गोताखोर मोनू जलवीर अभी तक गंगनहर में डूबने वाले सैंकड़ो लोगों की जान बचा चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें