UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

उधम सिंह नगर के अंजनिया रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

घटना सोमवार सुबह सत्रहमील चौकी क्षेत्र के बरी अंजनिया रेलवे फाटक के पास की है। चौकी प्रभारी एसआई ललित बिष्ट ने बताया कि रेलवे के गेट नंबर 23सी पर किसी व्यक्ति के टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

नहीं हो सकी मृतक की पहचान

एसआई ललित बिष्ट बताया कि पटरी किनारे शव पड़ा हुआ था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें