Dehradun NewsBig News

युवा मुक्केबाज ने की सीएम धामी से मुलाकात, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड मेडल

नैनीताल की युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुलाकात की. बता दें दीपाली ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था.

युवा मुक्केबाज ने की सीएम धामी से मुलाकात

रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. बता दें नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

सीएम धामी ने दीपाली की उपलब्धि पर दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य और सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी भी मौजूद थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें