UttarakhandBig NewsDehradun News

जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे ऑफिस, ड्रेस कोड का पालन करना होगा अनिवार्य

अब पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के कर्मचारी ऑफिस में जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे। सभी को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। पिटकुल के महाप्रबंधक ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने पर लगी पाबंदी

जानकारी के मुताबिक पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं।

इतना ही नहीं शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं। जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है। इससे निगम की छवि धूमिल होती है।

ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य

पिटकुल के महाप्रबंधक कहा ने कहा कि कार्यालय के पुरुष अफसरों को पैंट-शर्ट व चमड़े के जूते पहनकर आना होगा। जबकि महिला अधिकारी व कर्मचारी सूट या साड़ी पहनकर ही कार्यालय आएं।

इसके अलावा कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है। उन्होंने साफ़ किया कि सभी अधिकारियों को ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें