Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ, बाबा केदार के किए दर्शन

बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का समिति के पदाधिकारियों और पुजारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

केदारनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ

बाबा केदार के दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बता दें शनिवार को नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म होने के बाद योगी आदित्यनाथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।

बाबा केदार के दर्शन के बाद होंगे लखनऊ रवाना

बदरीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और रविवार सुबह ही केदारनाथ धाम पहुंचे। फिलहाल योगी आदित्यनाथ बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद वो लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें