EntertainmentHighlight

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer: अचानक हुए गायब, मां से कहा- बचा लो…,हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री का ट्रेलर हुआ जारी

एक वक्त था, जब हनी सिंह(Yo Yo Honey Singh) का दौर चल रहा था। वो जमाना था जब हनी सिंह के हर गाने ब्लॉकबस्टर हुआ करते थे। सिंगर के पंजाबी गानों की धुनों पर लोग नाचते थे। लेकिन सफलता की पीक पर चल रहे हनी सिंह अचानक गायब हो गए।

खबरों में दावा किया गया कि उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी और वो डिप्रेशन में भी चले गए थे। लेकिन सच में उनके साथ ऐसा क्या हुआ, जो वो एक दम से गायब हो गए। इन सभी सवालों के जवाब सिंगर खुद बताने जा रहे हैं। सिंगर की डॉक्युमेंट्री ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज(Yo Yo Honey Singh Famous Trailer) किया जा चुका है।

Yo Yo Honey Singh Famous Trailer हुआ जारी

हनी सिंह की लाइफ पर बनी इस डॉक्युमेंट्री का नाम यो यो हनी सिंह फेमस (Yo Yo Honey Singh Famous) रखा गया है। इसमें उनकी कामयाबी से लेकर उनके डूबते करियर तक की कहानी है। उस दौर पर हर एक जुबान पर बस एक ही नाम था यो यो हनी सिंह का। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में दर्शाया जाएगा कैसे उनकी सफलता उनके सिर चढ़ गई। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। उसमें दिखाया गया है कि हनी सिंह का संगीत की दुनिया से कोई ताल्लुकात नहीं था। लेकिन उसके बावजूद अपने दम पर वो देश के सबसे बड़े रैपर बने।

कब होगी हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री रिलीज? (Yo Yo Honey Singh Famous Release Date)

अचानक वो गानों से दूर हो गए। कहा गया कि वो गंदे गाने गाते हैं। उनके सॉग के लिरिक्स आपत्तिजनक होते हैं। हनी सिंह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने इन सब से दूर कर लिया। वो रोते और सोते रहते थे। हालांकि अब वो एक बार फिर से लोगों को दिवाना बनाने आ रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये डॉक्युमेंट्री फिल्म आप 20 दिसंबर 2024 को देख सकते है।



Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें