मंगलौर : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरक्षण श्रेणी की नौकरिया न होने और सरकारी ठेका प्रथा पर दी गई नौकरियों में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
आज मंगलौर विधायक काजी निज़ामुद्दीन द्वारा आरक्षित वर्गों की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर दलित समाज का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षित वर्गों के साथ भेदभाव किया है। सरकारी ठेका प्रथा पर आरक्षित लोगों को नौकरिया क्यों नहीं दी जा रही है।
यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे जुमलों की सरकार है. ये केवल जनता को ठगने का काम करती है। यशपाल आर्य ने कहा कि बिना दलित समाज के उत्तराखंड और केंद्र में सरकार बनाना मुश्किल है लेकिन उसके बाद भी दलित व पिछड़े लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आरक्षित वर्गों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार की इन नीतियों का कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करेगी।