राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त वयस्त हो गया है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी में आज सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
प्रशासन ने रविवार शाम को ही लोगों के लिए ऊपरी इलाके में टेंट लगाने शुरू कर दिए गए हैं। यमुना खादर क्षेत्र में खेती करने वाले लोगों को पानी पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली में बनाए 16 कंट्रोल रूम
दिल्ली के अंदर 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने व खाने का इंतजाम कर रही है।
चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा जल
वहीं पुराने लोहा पुल के पास यमुना के जल का चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है जो रविवार को करीब 203.57 मीटर तक मापा गया। ऐसे में वहां लगातार निगरानी रख सतर्कता बरती जा रही है।
दिल्ली के सीएम ने बुलाई बैठक
वहीं दिल्ली में लगातार भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।