Big NewsNational

मेडल्स प्रवाहित करने का फैसला पहलवानों ने टाला, पांच दिन का दिया वक्त

आखिरकार पहलवानों ने अपने मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने का फैसला टाल दिया है। भाकियू नेता राकेश टिकैत समेत अन्य लोगों के समझाने के बाद आखिरकार पहलवानों ने मेडल्स को गंगा में बहाने का फैसला टाल दिया है। खिलाड़ियों ने केंद्र को पांच दिन का समय दिया है।

आपको बता दें कि महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद ब्रजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब तक सांसद की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला पहलवानों ने अपने मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने का ऐलान कर दिया था।

इसके लिए आज साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई पहलवान हरिद्वार में गंगा किनारे पहुंचे थे। हालांकि उन्हे लोगों ने काफी समझाया और मेडल्स प्रवाहित करने से रोक दिया। इस बीच नरेश टिकैत ने भी पहलवानों से मुलाकात की और उन्हे समझाया। पहलवानों ने अपने सारे मेडल्स समेट कर नरेश टिकैत को दे दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें