UttarakhandHighlight

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए उत्तराखंड के मंदिरों में पूजा, BKTC के अध्यक्ष ने व्यक्त की थी चिंता

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आज बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. इसी के तहत बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई.

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए की पूजा

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ें जाने और हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर जेहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त की थी. इसी को लेकर आज बदरीनाथ-केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन की रक्षा के लिए प्रार्थना की गयी.

बदरीनाथ धाम के रावल ने की पूजा-अर्चना

बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा के लिए भगवान बदरीविशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की. इसके अलावा योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए. इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई.

केदारनाथ समेत त्रियुगीनारायण मंदिर में की भगवान से प्रार्थना

वहीं केदारनाथ धाम में पुजारी शिवशंकर लिंग और धर्माधिकारी औंकार शुक्ला एवं वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक कलर महामृत्युंजय पाठ का जाप किया. इसके अलावा त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं मां काली मंदिर कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आए संकट मिटाने की प्रार्थना की.

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने के लिए की पूजा

वहीं तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ का जलाभिषेक कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की तो द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित,विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने के लिए पूजा-अर्चना की गयी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें