Dehradunhighlight

विश्व अल्पसंख्यक दिवस : सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत लाभर्थियों को सम्मानित

विश्व अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विश्व अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

बता दें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने शिरकत की। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आरके जैन, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून कश्मी और डीजीपी अभिनव कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत किया लाभर्थियों को सम्मानित

सीएम धामी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत लाभर्थियों को सम्मानित किया। बता दें इस योजना का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों में व्याप्त बेरोजगारी दर को कम करना तथा उनके पारंपरिक कौशल का संरक्षण, उन्नयन और उन्हें बाजार से जोड़ना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button