UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, हिमखंडों के बीच से गुजर कर करेंगे दीदार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी को गुरूवार सुबह पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घाटी के पैदल मार्ग पर दो जगह भारी हिमखंड पसरे हुए हैं। देश-विदेश से आए पर्यटकों को हिमखंड के बीचों-बीच गुजरना होगा।

600 प्रजाति के फूलों का करेंगे पर्यटक दीदार

बता दें 87.50 वर्ग किलोमीटर फूलों की घाटी को हर वर्ष पर्यटकों के लिए एक जून को खोल दी जाती है। इसके साथ ही 31 अक्टूबर को घाटी को बंद कर दिया जाता है। इस बीच देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं।

फूलों के साथ-साथ दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव आएंगे नजर

घाटी पर मुख्य रूप से फेनकमल, ब्रह्मकमल, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, गोल्डन लीली, मारीसियस सहित कई फूल खिलते हैं। इसके अलावा घाटी पर दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव हिमालयन काला भालू, मोनाल, जंगली बिल्ली, कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ आदि भी विचरण करते दिखते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मारतोलिया का कहना है कि घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। दो जगह पर हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया गया है। यहां पर पर्यटक आकर फूलों और वन्य जीव का दीदार कर सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें