Dehradun NewsBig News

वर्ल्ड कप मैच : सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार, आरोपियों के खाते फ्रीज

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के एक मकान में वर्ल्ड कप मैच में सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार हुए हैं। दोनों आरोपी गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे।

सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार

युवकों की पहचान इरशाद खान निवासी रायपुर और सलीम निवासी रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के एक मकान में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दो लोग मोबाइल से सट्टा लगवाने की बात कर रहे हैं।

आरोपियों के खाते फ्रीज

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे। उन्हे 25 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट मिलते हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चार हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली गई है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इसके साथ ही दोनों के खाते फ्रीज कर लिए गए हैं। जांच में पाया गया की आरोपियों के खाते में 1.84 लाख रुपए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें