Big NewsDehradun

कर्मकार कल्याण बोर्ड का हुआ गठन, विवादों से रहा है नाता

राजनीति का अखाड़ा बने भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन हो गया है। इसके गठन को लेकर काफी समय से चर्चाओं के बाजार गर्म थे। क्योंकि ये गठन से पहले विवादों में रहा था।

विवादों में रहे कर्मकार कल्याण बोर्ड का हुआ गठन

विवादों में रहे भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन हो गया है। इस बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरक सिंह रावत की आपसी खींचतान के बाद फिर से हो गया है। कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन 2 साल के बाद हुआ है।

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम बने बोर्ड के अध्यक्ष

भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन होने के बाद ये एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। बोर्ड का अध्यक्ष सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को बनाया गया है। इसके साथ ही बोर्ड में 5 गैर सरकारी सदस्यो की नियुक्ति हुई है। उत्तराखंड में इस से पहले भी बोर्ड सुर्खियों और विवादो में रहा है।

बोर्ड में इन सदस्यों की हुई नियुक्ति

गठन के बाद बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति हुई है। बोर्ड में नैनीताल से देवेश भट्ट, उधम सिंह नगर से त्रिलोक चंद नेगी, देहरादून से इकराम, चमोली से कृष्णमणि थपलियाल, नैनीताल से शेखरानंद पांडे और नीलम मंडोलिया पौड़ी की नियुक्ति हुई है।

dehradun
dehradun

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button