Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsHighlight

BJP दफ्तर के बाहर लगे बैनर से दुष्यंत गौतम की फोटो गायब, महेंद्र भट्ट ने बताई वजह

देहरादून में बीजेपी प्रदेश कार्यालय (BJP State Office) के बाहर लगे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत बैनर ने उत्तराखंड की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बैनर में जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीरें लगी हैं, वहीं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का फोटो गायब होना अब राजनीतिक हलकों में सवालों का विषय बन गया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है।

BJP दफ्तर के बाहर लगे बैनर में दुष्यंत गौतम की फोटो गायब

बैनर सामने आने के बाद से ही पार्टी के भीतर और बाहर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान उर्मिला सनावर ने दुष्यंत गौतम को VIP बताया था। ऐसे में बैनर से फोटो हटने को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैनर से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की फोटो गायब होने पर कहा कि यह डिजाइन दिल्ली से ही आया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश तलाशना गलत है। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले को लेकर जो भी चर्चाएं चल रही हैं, वे पूरी तरह कोरी अफवाह हैं और पार्टी में सब कुछ सामान्य है।

ये भी पढ़ें: Ankita bhandari case: दुष्यंत गौतम को HC से मिली बड़ी राहत, सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने के दिए निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें