UttarakhandAnkita Bhandari NewsBig News

Ankita bhandari case: दुष्यंत गौतम को HC से मिली बड़ी राहत, सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने के दिए निर्देश

Ankita bhandari case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को दिल्ली हाईकौर से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दुष्यंत गौतम के खिलाफ कंटेंट पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। साथ ही 24 घंटे के अंदर पोस्ट को हटाने के निर्देश दिए हैं।

दुष्यंत गौतम को HC से मिली बड़ी राहत

दिल्ली HC ने अंकिता केस में कथित VIP की संलिप्तता को लेकर दायर मानहानि मामले में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कांग्रेस, AAP, उर्मिल सानवार और अन्य प्रतिवादियों को समन जारी किया और मामले में अंतरिम राहत दी।

सोशल मीडिया को दिया कंटेंट को हटाने के निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को VIP बताने वाला कोई भी कंटेंट प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाएगा. हाईकोर्ट ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे दुष्यंत गौतम के खिलाफ कथित मानहानिकारक कंटेंट, पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाएं।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम ने इनके खिलाफ दर्ज कराई FIR, ठोका मानहानि का दावा, सामने रखे प्रमाण

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें