HighlightMussoorie News

जूते पहनकर चढ़े, मारे हथौड़े…, Mussoorie में 100 साल पुरानी बाबा बुल्ले शाह की मजार ध्वस्त

Mussoorie Baba Bulle Shah Mazaar Vandalise: पहाड़ों की रानी मसूरी से एक मजार पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां पर बाबा वाला हिसार इलाके में स्थित 100 साल से अधिक पुरानी बाबा बुल्ले शाह की मजार को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बीते दिन देर शाम दो अन्य मजारों पर भी तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही दानपात्र को भी तोड़कर उसमें से पैसों को निकाल लिया गया। भाईचारे को चोट पहुंचाने वाली इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मसूरी में 100 साल पुरानी बाबा बुल्ले शाह की मजार पर तोड़फोड़ Mussoorie Baba Bulle Shah Mazaar Vandalise

मजार से जुड़े लोगों की माने तो ये स्थल बहुत लंबे समय से आस्था का केंद्र रहा है। यहां कई अलग-अलग समुदायों के लोग आते रहे हैं। इस घटना के बाद बाबा बुल्ले शाह मजार समिति के सदस्य और स्थानीय लोग वहां पहुंचे। मजार की हातत देख लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने इसे शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे पर हमला बताया है।

Mussoorie Baba Bulle Shah Mazaar Vandalise
मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार पर तोड़फोड़

आपसी सहमति से स्थापति की गई थी मजार

बाबा बुल्ले शाह मजार समिति की माने तो स्कूल की भूमि पर ये मजार आपसी सहमति से स्थापति की गई थी। ये किसी भी तरह से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं था।

उन्होंने कहा कि ये जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से किया गया है। उन्होंने दोषियों को ढ़ूढकर उनपर सख्स कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो समिति और अनुयायी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ अज्ञात लोग मजार पर जूते पहनकर चढें और उसके बाद हथौड़े से तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है।

इलाके में बढ़ा तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। देर रात सीओ मसूरी मनोज असवाल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मजार का निरीक्षण कर पूरी मामले की जानकारी ली। पुलिस की माने तो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। साथ ही जांच भी शुरू हो गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें