Rudraprayag NewsBig News

धारकोट में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का काम 45 फीसदी पूरा, CDO ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग के धारकोट में बन रहे मिनी स्टेडियम का काम तेजी से चल रहा है. वर्तमान में निर्माण का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की.

CDO ने किया निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण

बुधवार को सीडीओ जी.एस. खाती मिनी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की. सीडीओ ने निर्माणदायी संस्था को कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए. ताकि इसे संबंधित विभाग को समय पर हैंडओवर किया जा सके.

सीएम धामी की घोषणा के बाद शुरू हुआ था निर्माण कार्य

आपको बता दें कि धारकोट मिनी स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद शुरू हुआ था. करीब 97.63 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस हाईटेक स्टेडियम का निर्माण भारतीय सहकारी संस्थान लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. वर्तमान में रिटेनिंग वॉल, भूमि समतलीकरण व अन्य कार्य यहां तेजी से चल रहे हैं.

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

सीडीओ जीएस खाती ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा. स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं युवाओं को बेहतर खेल अभ्यास का मंच देगी. इस स्टेडियम के निर्माण के पूरा होने के बाद क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा, इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास में भी तेजी आएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें