जल्द लागू हो महिला आरक्षण, वरना बन जाएगा जुमला, कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना

महिला आरक्षण संसद में पारित हो चुका है। इस विधेयक के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा। हालांकि विपक्ष अब इस विधेयक को जल्द लागू करने की मांग पर अढ़ गया है। विपक्ष का कहना है की जब तक यह विधेयक लागू नहीं होता तब तक यह मात्र एक जुमला है।
कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
रविवार को कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान गणेश गोदियाल समेत महिला की प्रदेश अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोदियाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है।
महिला आरक्षण को लागू करने की मांग उठाई
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर गोदियाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी बताए महिला आरक्षण आज से ही क्यों नही लागू हो रहा है। जब तक ये विधेयक लागू नहीं होता तब तक यह मात्र एक जुमला है।
मुंडन पर गर्मायी सियासत
बता दें महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना मुंडन कराया था। जिसे भाजपा ने हिंदू धर्म का अपमान बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा था कि सनातन धर्म में महिलाओं का मुंडन सनातन धर्म के खिलाफ है।
हालांकि गोदियाल ने भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर उन्हें भाजपा नेता दिवंगत सुषमा स्वराज और उमा भारती की याद दिलाई। गोदियाल ने कहा कांग्रेस और भाजपा के सनातन की परिभाषा में जमीन-आसमान का फर्क है। कांग्रेस का सनातन मानवता का सनातन है। तो वहीं भाजपा का सनातन राजनीति से प्रेरित सनातन है।