Haridwar NewsBig News

अश्लील इशारे कर माहौल बिगाड़ रही थी महिलाएं, राहगीरों को बनाती थी निशाना, पुलिस ने किया अरेस्ट

धर्मनगरी हरिद्वार में अश्लील इशारे कर माहौल बिगाड़ने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें ये महिलाएं ऑटो रिक्शा चालक और यात्रियों को फंसा कर पैसे वसूलती थी. पुलिस ने पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर सबक सिखाया है.

अश्लील इशारे कर माहौल बिगाड़ रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ महिलाओं राहगीरों को अश्लील इशारे कर उनसे पैसों की लेनदेन को लेकर यात्रियों और ऑटो रिक्शा चालकों के साथ लड़ झगड़ रही है. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने किया अरेस्ट

कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पांच संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया. पांचों महिलाओं पर पुलिस ने 170 BNSS के तहत कार्यवाही की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये पांचों महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपना निशाना बनाती थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें