Haridwar NewsHighlight

पिरान कलियर के बाहर महिलाओं का दंगल, जमकर चले लात घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल

हरिद्वार के पिरान कलियर के बाहर दो महिलाओं का दंगल देखने को मिला है। दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचती दिख रही है। यही नहीं दोनों में लात घूंसे भी जमकर चले। महिलाओं के मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

महिलाओं के बीच जमकर चले लात घूंसे

पूरा मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है। पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह के सामने दो महिलाओं के बीच दंगल देखने को मिला। दोनों महिला एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आई। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनकर देखती रही। लोगों ने अपने मोबाईल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

भिक्षा मांगने का काम करती हैं दोनों महिलाएं

दरगाह के बाहर यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है दोनों महिलाएं भिक्षा मांगने का काम करती हैं। दोनों के झगडे की वजह पैसे का लेनदेन बताया है। जो देखते ही देखते कुछ देर की बहस के बाद मारपीट में बदल गया

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें