Big NewsDehradun News

प्रदेश में जल्द लाई जाएगी महिला नीति, रेखा आर्य ने अधिकारियों को दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द महिला नीति लाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन ना होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

विभागीय मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को बाल विकास और महिला कल्याण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेखा आर्य ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।

रेखा आर्य ने अधिकारियों को कहा कि महिला कल्याण के लिए आठ करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है उसके लिए कार्ययोजना और जो नीति बननी है वह तैयार करें। ताकि महिलाओं के लिए यह धनराशि काम आए।

प्रस्ताव बनाने के दिये निर्देश

रेखा आर्य ने महिला नीति को लेकर अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। ताकि जल्द महिला नीति को कैबिनेट बैठक में लाया जा सके। उन्होंने कहा इस नीति के बनने से हम अपनी उत्तराखंड की सभी महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे।

नंदा गौरा योजना की समीक्षा की

रेखा आर्य ने बैठक में नंदा गौरा योजना की भी समीक्षा की। विभागीय मंत्री ने पूछा अब तक योजना के तहत कितने लाभार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के दौरान उन्हें किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा इसकी जानकारी ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें