Haridwar NewsHighlight

वेतन वृद्धि को लेकर महिला कर्मियों ने खोला मोर्चा, कंपनी के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

मंगलौर की छेड़ा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की महिलाकर्मी कंपनी के गेट के बाहर वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गई है। बता दें महिला कर्मचारी सोमवार सुबह से ही प्रदर्शन पर बैठी हुई है।

वेतन वृद्धि को लेकर महिला कर्मियों ने खोला मोर्चा

सूचना पाकर कंपनी के प्लांट हैड भी मौके पर पहुंचे और कार्य बहिस्कार कर रहे मजदूरों को समझाकर कार्य पर लौटने की बात कही। लेकिन मजदूर कार्य बहिष्कार पर अड़े हुए हैं। कंपनी पर मजदूरों का आरोप है कि कंपनी बिना बताए ही मजदूरों को ब्रेक के नाम पर बाहर निकाल दिया जाता है।

कोर्ट में लंबित है वृद्धि का मामला

महिला कर्मियों का कहना है कि जब तक कंपनी की ओर से उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं वेतन वृद्धि को लेकर प्लांट हैड सीताराम ने बताया कि वेतन वृद्धि का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। वर्करों के सभी आरोप निराधार है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें