UttarakhandBig NewsHaridwar News

भिक्षुक महिलाओं ने किया अपनी साथी के गुप्तांग पर हमला, हजारों की रकम हड़पने का था शक

हरिद्वार से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां चार भिक्षुक महिलाओं ने दान में मिले 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए अपनी ही साथी महिला पर हैवानियत दिखाते हुए गुप्तांग पर हमला कर दिया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

श्रद्धालु ने दान में दिए थे 50 हजार

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर भीख मांगने वाली महिलाएं चंडीघाट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहती है। कुछ दिन पहले ही पीड़िता भिक्षुक को किसी श्रद्धालु ने 50 हजार रुपए का गुप्त दान दिया था। दान में मिलने वाली ये रकम उसे बाकी भिक्षुओं में भी बांटनी थी।

पीड़ित महिला पर आरोप है कि उसने ये रकम अन्य साथियों में ना बांटकर शाहजहांपुर यूपी लेकर चली गई। पीड़ित भिक्षुक महिला के वापस लौटने की खबर जैसे ही अन्य महिला भिक्षुओं को लगी। आरोपित महिलाओं ने उसकी झोपडी में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलवार महिलाओं ने पीड़ित के गुप्तांग को निशाने बनाते हुए उसे घायल कर दिया।

आरोपित महिलाएं गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और चार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें