UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News
गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

बाजपुर के कनौरा स्थित गांव में गन्ने के खेत में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।
गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह सात बजे वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को कोई फोन नहीं आया। सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर घटना की सूचना दी।
पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।