Dehradun NewsBig News

घर से वॉक पर निकली थी महिला, प्रोफेसर ने कर दी छेड़छाड़, अब हुआ गिरफ्तार

देहरादून में घर से वॉक पर निकली महिला के साथ बाइक सवार युवक ने अभद्रता कर दी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है आरोपी एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है.

वॉक पर निकली महिला के साथ अभद्रता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी. जिसमें महिला ने बताया कि अपने घर के पास गली में वॉक करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनके साथ अभद्रता की. विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है आरोपी

पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त बाइक के नंबर से पुलिस आरोपी तक पहुंची. आरोपी की पहचान वरुण रावत (32) पुत्र जीवन सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है आरोपी एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है. जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें