PithoragarhUttarakhand

सड़क पर मलबा आने के कारण आवाजाही ठप, तड़पती रही महिला, घंटों बाद पीठ पर बिठाकर पार कराया भूस्खलन जोन

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खन होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिथौरागढ़ में मलबा आने से अब तक 27 सड़कें बंद है। बुधवार को बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क पर मुसगांव के पास मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया। इस दौरान एक बीमार महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन सड़क बंद होने के कारण महिला घंटों दर्द से तड़पती रही।

सड़क बंद होने के कारण घंटों तड़पती रही महिला

पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील के अंतर्गत बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क पर मुसगांव के पास मलबा आ गया। मलबा आने के कारण रोड बंद हो गई और यातायात ठप हो गया। सड़क बंद हने के कारण एक बीमार महिला तो अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। घंटों महिला दर्द से तड़पती रही।

पीठ पर बिठाकर पार कराया भूस्खलन जोन

महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने महिला को पीठ पर बिठाकर भूस्खलन जोन पार कराया। सड़क के पार दूसरे वाहन को बुलाकर उस से महिला को अस्पताल ले जाया गया। मलबे को गुरूवार सुबह तक भी नहीं हटाया जा सका। जिस कारण यातायात ठप रहा। जब प्रशासन ने सड़क खोलने को लेकर मशीन नहीं भेजी तो खुद स्थानीय लोगों ने फावड़े से मलबा हटाना शुरू किया। जिसके बाद सड़क पर आवाजाही सुचारू हो पाई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button