HaridwarBig News

हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चों का गला दबाने की कोशिश के शक में की महिला से मारपीट

जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप लगाया गया कि उसने एक घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश की। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधकर मारपीट शुरू कर दी। महिला के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button