Haridwar NewsHighlight

छेड़छाड़ पर महिला ने की युवक की चप्पल से धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

devbhoomi news

हरिद्वार: हरिद्वार के कोतवाली थाना क्षेत्र का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला एक युवक की चप्पल से धुनाई कर रही है। बता दें कि महिला का आरोप है कि युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था जिस पर उसने युवक की पिटाई कर दी। युवक माफी मांगता रहा लेकिन महिला पीटती रही। वहीं अब युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस के पास जा पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के बाहर महिला से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया। महिला ने युवक की जमकर चप्पल से धुनाई की। मौके पर जमकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार महिला ने चप्पलों से युवक को जमकर पीटा। महिला बेहद गुस्से में थी। महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे गलत तरीके से छुआ।

महिला का आऱोप है कि पिछले कई दिनों से वह उसका पीछा भी कर रहा है। महिला द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक इस वीडियो में माफी मांगता भी नजर आ रहा है। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है, वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें