Uttarkashi NewsHighlight

रील बनाना पड़ा भारी : बेटी कर रही थी शूट, पांव फिसलने से नदी के बहाव में बही महिला, वीडियो देखें

रील बनाने का चस्का इन दिनों हर उम्र के ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उत्तरकाशी के मर्णिकाघाट में एक महिला रील बनाने के दौरान नदी में बह गई. बता दें महिला की बेटी ही अपनी मां का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी.

महिला को रील बनाना पड़ा भारी

घटना 14 अप्रैल की है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की एक महिला विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी. इस दौरान महिला रील बनाने लगी. बता दें महिला की बेटी ही अपनी मां वीडियो शूट कर रही थी. इस दौरान अचानक महिला का पैर फिसल गया और महिला नदी के तेज बहाव में बह गई. मां को डूबता देख बच्ची चीखने चिल्लाने लगी.

बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल

बच्ची की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया. बता दें घटना के बाद से ही बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है. शायद ही उसे इस अनहोनी का अनुमान रहा होगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें